DESK: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स यानी इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए बहु प्रतीक्षित टाइम – टेबल जारी कर दिया है। इस बार इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा 18 जुलाई, 2021 को आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर टाइम – टेबल देख सकते हैं।
आधिकारिक समय सारणी के अनुसार, इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी। पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित की जाएगी। जनरल स्टडीज एंड इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड पेपर पहली पारी में और दूसरी पारी में, इंजीनियरिंग ब्रांच (डिसिप्लीन – पेपर) सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकॉम विषय के आयोजित किए जाएंगे। पहले पेपर की अवधि दो घंटे की होगी और इसमें 200 अंक होंगे और दूसरे पेपर की अवधि तीन घंटे की होगी और इसमें 300 अंक शामिल होंगे।
प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार साक्षात्कार के बाद मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। यह भर्ती अभियान सर्वे ऑफ इंडिया ग्रुप ‘ए’ सर्विस, इंडियन डिफेंस सर्विस ऑफ इंजीनियर्स, इंडियन नेवल आर्ममेंट सर्विस, इंडियन स्किल डेवलपमेंट सर्विस, सेंट्रल इंजीनियरिंग सर्विस (रोड्स), सेंट्रल पावर इंजीनियरिंग सर्विस, इंडियन रेडियो रेगुलेटरी सर्विस और अन्य सेवाओं में रिक्त 215 पदों को भरेगा।